6 साल बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे लालू यादव की PHOTOS, चीफ गेस्ट बने RJD सुप्रीमो का देखिए अंदाज..

Updated at : 27 Oct 2023 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
6 साल बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे लालू यादव की PHOTOS, चीफ गेस्ट बने RJD सुप्रीमो का देखिए अंदाज..

Lalu Yadav Photos: राजद सुप्रीमो लालू यादव 6 साल के बाद एकबार फिर से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे. गुरुवार को लालू यादव पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे. पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आरजेडी प्रमुख गए थे.

विज्ञापन
undefined

Lalu Yadav Photos: राजद सुप्रीमो लालू यादव करीब 6 साल के बाद गुरुवार को फिर एकबार पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे. लालू यादव सदाकत आश्रम में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे.

undefined

Lalu Yadav Photos: कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के सबके आकर्षण का केंद्र लालू यादव ही बने हुए थे. उनका अंदाज भी वही पुराना दिखा. उन्होंने मंच से कहा कि अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सामाजिक न्याय का झंडा उठा लिया है. आरजेडी प्रमुख ने कहा कि राहुल गांधी ने भी कहा है कि इंडिया गठबंधन के सत्ता में आने पर देशभर में जातीय गणना करायी जायेगी.

undefined

Lalu Yadav Photos: लालू यादव का स्वागत सदाकत आश्रम में किया गया. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लालू प्रसाद ने पुराने दिनों को याद किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला.

undefined

Lalu Yadav Photos: राजद प्रमुख गुरुवार को छह साल बाद सदाकत आश्रम पहुंचे थे. कांग्रेस नेताओं के साथ उनका मिलना-जुलना लगा रहता है लेकिन कांग्रेस कार्यालय लालू यादव लंबे अरसे बाद आए.

undefined

Lalu Yadav Photos: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर कार्यक्रम के मंच से लालू यादव ने कई बातें कही. उन्होंने कहा कि जब वो रांची जेल में थे तब अखिलेश किसी और को राज्यसभा सांसद बनाने की पैरवी लेकर आए थे. हमने इन्हें ही बनवा दिया. साेनिया गांधी और अहमद पटेल को फोन करके अनुरोध किया था.

undefined

Lalu Yadav Photos: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लालू प्रसाद ने इंडिया गठबंधन के नेता को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता चुनने की चिंता करने की बात नहीं है. इंडिया गठबंधन का नेता आसानी से चुन लिया जायेगा.

undefined

Lalu Yadav Photos: लालू यादव ने मंच से पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली का एलान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा हटाओ-देश बचाओ की बड़ी रैली होगी. रैली की तिथि का खुलासा फिलहाल लालू यादव ने नहीं किया.

undefined

Lalu Yadav Photos: लालू प्रसाद 2017 में सदाकत आश्रम में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए गये थे. वहीं गुरुवार को सदाकत आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लालू यादव को आमंत्रित किया तो वो मान गए और शामिल हुए.

undefined

Lalu Yadav Photos: लालू यादव ने कहा कि गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली होगी. इस रैली से जो हवा देश में फैलेगी, उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस का सफाया हो जायेगा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन