ePaper

CM नीतीश के NDA न छोड़ने पर लालू यादव का पलटवार, कहा- नहीं आना है तो न आएं, ठीक ही है

Updated at : 10 Sep 2024 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश के NDA न छोड़ने पर लालू यादव का पलटवार, कहा- नहीं आना है तो न आएं, ठीक ही है

Bihar: मुंबई रवाना होने से पहले राजद अध्यक्ष लालू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

Bihar: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत न मिलने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने सहयोगियों के सहारे हैं. इस समय केंद्र सरकार में CM नीतीश की जेडीयू अहम भूमिका में है. वहीं, विपक्ष के नेता लगातार दावा कर रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संविधान बचाने के मुद्दे पर जल्द ही एनडीए से अलग हो जाएंगे. लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि दो बार गलती हो गई है, अब ऐसा नहीं करेंगे. अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. इस पर अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

कोई बात नहीं… लालू यादव

दरअसल, राजद अध्यक्ष लालू यादव मंगलवार को मुंबई जा रहे थे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे CM नीतीश के एनडीए न छोड़ने के ऐलान पर सवाल किया तो पूर्व सीएम ने कहा कि कोई बात नहीं, नहीं आना है तो न आएं, ठीक ही है. वहीं, तेजस्वी यादव के आभार यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि आज से वह आभार यात्रा के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं से जन संवाद करने निकले हैं. वह पूरा बिहार भ्रमण करेंगे.

lalu-yadav-attack-on-cm-nitish-said-if-he-did-not-want-to-come-then-okay

बीजेपी ने भी किया है नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच से यह बात कहा है कि अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे. ऐसा नहीं है कि सिर्फ सीएम नीतीश ही बीजेपी के साथ रहने का ऐलान कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने भी अगले साल सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव CM नीतीश के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान किया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कई बार ये कह चुके हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार की लीडरशीप में चुनाव लड़ेगी और वो 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar: ट्रेन में सफर के दौरान हुआ प्यार, शादी करके आई ससुराल तो मच गया बवाल, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन