बड़ा भाई अरवल में CO, अब छोटा भाई भी बना अफसर! नालंदा के आनंद प्रसाद ने बीपीएससी में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

आनंद प्रसाद

BPSC 70th Result News: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव निवासी आनंद प्रसाद ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 778वीं रैंक हासिल कर सहायक योजना पदाधिकारी पद पर सफलता पाई है. उनके पिता धनेश प्रसाद हिलसा के गणपति बिगहा स्कूल में हेडमास्टर हैं, जबकि बड़े भाई अरवल में सीओ हैं. पढ़ें रिपोर्ट.

विज्ञापन

नालंदा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

BPSC 70th Result News: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र से कड़े संघर्ष और पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव निवासी आनंद प्रसाद ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. आनंद प्रसाद ने पूरे सूबे में 778वीं रैंक प्राप्त की है, जिसके बाद उनका चयन योजना एवं विकास विभाग में सहायक योजना पदाधिकारी/सहायक निदेशक के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है. इस बड़ी कामयाबी की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट, शिक्षा विभाग और उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल बन गया है.

सांकेतिक तस्वीर

एक भाई अरवल में सीओ, तो दूसरा बना सहायक योजना पदाधिकारी

चंडी प्रखंड और पारिवारिक सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आनंद प्रसाद का परिवार पहले से ही प्रशासनिक और शैक्षणिक सेवा से जुड़ा रहा है. आनंद के पिता धनेश प्रसाद हिलसा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गणपति बिगहा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता सीमा रानी एक कुशल गृहिणी हैं. आनंद के बड़े भाई प्रेम आनंद प्रसाद भी बेहद प्रतिभावान हैं. वे 64वीं बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर वर्तमान में अरवल जिले में अंचल अधिकारी (CO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

सांकेतिक तस्वीर

कोर्ट में पेशकार की नौकरी करते हुए पूरा किया प्रशासनिक सेवा का सपना

आनंद प्रसाद की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह वर्तमान में मोतिहारी सिविल कोर्ट में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं. कोर्ट के काम के भारी दबाव और व्यस्त दिनचर्या के बीच समय निकालकर उन्होंने अपनी तैयारी को धार दी. आनंद ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंडी प्रखंड के ग्रामीण परिवेश में ही हुई थी. बचपन से ही उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए कुछ बेहतर करने का था, जिसे उन्होंने कठिन अनुशासन, कड़े परिश्रम और सेल्फ स्टडी के बल पर आखिरकार पूरा कर दिखाया.

सांकेतिक तस्वीर

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

अपनी इस गौरवशाली उपलब्धि पर आनंद प्रसाद ने दिल से अपने माता-पिता, भाई-बहनों और गुरुजनों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा के सफर में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन परिवार के निरंतर हौसले ने उन्हें कभी रुकने नहीं दिया.

उनकी इस छलांग से बदौरा गांव सहित पूरे हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी है. ग्रामीणों को पूरी उम्मीद है कि आनंद कलेक्ट्रेट और विकास विभाग के नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश करेंगे.

यह भी पढ़ें: रोहतास के आरा लाइन नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

गोपालगंज के कटेया इनरवा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें: बक्सर में शराबबंदी तार-तार: रात होते ही ‘जवहीं दियर’ और ‘बलुआ घाट’ पर चलता है माफिया का सिक्का

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

बिहार के रहने वाले आदित्य कुमार रवि को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। वे साहित्य, ग़ज़ल और कविता से गहरा लगाव रखते हैं। किताबों के साथ-साथ वे खेल के भी शौकीन हैं और क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते हैं। फुर्सत के समय में उन्हें फ़िल्में देखना पसंद है। राजनीति को वे बहुत करीब से देखते और समझते हैं, इसलिए वे खुद को राजनीति का एक समर्पित छात्र मानते हैं। पत्रकारिता आदित्य का जुनून है और वे ज़मीन से जुड़ी खबरों को सामने लाने के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग करना पसंद करते हैं। उन्हें खास तौर पर गहराई से की जाने वाली खोजी खबरों और आंकड़ों पर आधारित डेटा स्टोरीज पर काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा, उन्हें न्यूज़ एंकरिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन का भी व्यावहारिक ज्ञान है। आदित्य के पास 'दैनिक भास्कर' के साथ काम करने का अनुभव है। फिलहाल, वे 'प्रभात खबर' में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं, जहाँ फील्ड से आने वाली खबरों को संवारने और उन्हें वेबसाइट पर पाठकों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी वे बखूबी निभाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन