लालू प्रसाद को मिला भाजपा विधायक का साथ, बोले हरिभूषण - कृषि कानून की तरह वापस हो शराबबंदी कानून

Published at :23 Nov 2021 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद को मिला भाजपा विधायक का साथ, बोले हरिभूषण - कृषि कानून की तरह वापस हो शराबबंदी कानून

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भाजपा विधायक का साथ मिल गया है. लालू प्रसाद की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने भी नीतीश सरकार से शराबबंदी कानून को वापस लेने की मांग कर दी है.

विज्ञापन

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भाजपा विधायक का साथ मिल गया है. लालू प्रसाद की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने भी नीतीश सरकार से शराबबंदी कानून को वापस लेने की मांग कर दी है.

हरी भूषण ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से देश में कृषि कानून को वापस लिया गया है, उसी तरह नीतीश कुमार भी शराबबंदी कानून को वापस लेने की घोषणा करें. भाजपा विधायक के इस बयान के बाद बिहार में राजग के अंदर एक बार फिर कड़वाहट आने के आसार बन रहे हैं.

दरअसल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार से एक दिन पहले शराबबंदी को गलत फैसला बताते हुए वापस लेने की बात कही थी. अब भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने भी नीतीश सरकार शराबबंदी कानून को वापस लेने की मांग कर दी है.

हरी भूषण ठाकुर ने कहा जिस तरह से देश में कृषि कानून को वापस लिया गया है उसी तरह हमारी सरकार से मांग है कि बिहार में शराबबंदी कानून को भी वापस लिया जाए. बिहार में शराबबंदी के नाम पर इंजीनियर और डाक्टर पकड़े जा रहे हैं, यह चिंता और विचार करने का विषय है.

जो शराबबंदी को असफल बना रहे हैं, जो शराब माफिया हैं, वैसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. बिहार में शराबबंदी के नाम पर रक्षक ही भक्षक बन गये हैं. भाजपा विधायक ने कहा कि बिहार में रखवाला ही शराब बेचबा रहा है, यह कानून पूरी तरह फेल है. इसे वापस लिया जाये.

कि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन