ePaper

बच्चों के बीच विवाद में पड़ने पर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

Updated at : 30 Mar 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के बीच विवाद में पड़ने पर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, घायल

बच्चों के बीच विवाद में पड़ने पर 10 दिन बाद दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

बड़हिया. आपसी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह बड़हिया टाल से भूसा लेकर घर आ रहे एक युवक को बड़ी पोखर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक बड़हिया नगर के ही वार्ड नंबर 8 निवासी रामप्रकाश सिंह का पुत्र कुंदन कुमार उर्फ राणा है. घायल युवक को बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार घायल युवक ने 10 दिन पूर्व बच्चे में हो रहे विवाद में बीच बचाव किया था. इसको लेकर दो दिनों से कुंदन उर्फ राणा को बड़हिया निवासी बजरंगी सिंह व मान सिंह के द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही थी. शनिवार की सुबह कुंदन उर्फ राणा अपने खेत से ट्रैक्टर पर भूसा लेकर वापस घर आ रहा था. इसी बीच बड़ी पोखर के समीप दो बाइक पर सवार चार की संख्या में घात लगाये बदमाशों ने पहले कुंदन के साथ मारपीट कर उसके पास से 10 हजार नकद व मोबाइल छीन लिया, फिर हत्या की नीयत से बदमाशों ने कुंदन के ऊपर फायर कर दिया. गोली कुंदन के दायां हाथ के केहुनी में लगी. इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों के जुटने पर बदमाश फरार हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए कुंदन को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ अनिल ठाकुर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि बदमाशों ने कुंदन पर फायरिंग के बाद उसके छोटे भाई पर भी फायरिंग कर दहशत फैलायी. फिलहाल बड़हिया पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है. घायल व्यक्ति के पिता ने आवेदन देकर बजरंगी व मान सिंह समेत दो अन्य को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस छापेमारी कर रही है, जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन