यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के खिलाफ यादव समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:27 PM
विज्ञापन
यादव समाज की छवि धूमिल हो रहा है. इसके प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने लगना चाहिए.
विज्ञापन
शहीद द्वार के निकट फिल्म का पोस्टर जलाकर प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने का किया मांग
राजनीति के तहत निर्माता के सहयोग से समाज को बदनाम करने का लगाया आरोप
लखीसराय. जाति विशेष पर आधारित यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के खिलाफ देश व राज्य के अन्य हिस्सों के बाद अब स्थानीय जिला में भी सार्वजनिक रूप से यादव समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. इसे लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से यादव समाज के युवा लोग शहर के पुरानी बाजार रेलवे स्टेशन शहीद द्वार के निकट सार्वजनिक रूप से फिल्म का पोस्टर जलाकर निर्माता व सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया. विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि फिल्म से यादव समाज की छवि धूमिल हो रहा है. इसके प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने लगना चाहिए. कन्हैया यादव एवं मुरारी यादव ने बताया कि फिल्म में कथित रूप से ऐसे दृश्य और संवाद दिखाये गये हैं, जो यादव समाज की परंपरा और सामाजिक प्रतिष्ठा को आहत करते हैं. मनोरंजन के नाम पर समाज विशेष को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है. यह एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है. फिल्म निर्माता को सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए था. प्रशासन से हस्तक्षेप का मांग करते हुए समाज के नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगायी गयी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा. किसी भी समुदाय की पहचान और सम्मान के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सेंसर बोर्ड व जिला प्रशासन से फिल्म की सामग्री की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का मांग किया. उन्होंने बताया कि फिल्म के जिले में प्रसारण पर रोक लगाने के लिए प्रतिनिधिमंडल का गठन कर जिला प्रशासन से मिलकर उनका सहयोग मांगेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










