अचानक बेहोश हुई महिला, इलाज के लिए जे जाने के दौरान हुई मौत

Updated at : 29 Jun 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक बेहोश हुई महिला, इलाज के लिए जे जाने के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसघानी पंचायत के शिवनगर निवासी अशोक वर्मा की पत्नी गुड़िया देवी की शनिवार की संध्या अचानक मौत हो गयी.

विज्ञापन

पीरी बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत लोसघानी पंचायत के शिवनगर निवासी अशोक वर्मा की पत्नी गुड़िया देवी की शनिवार की संध्या अचानक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गुड़िया देवी संध्या के समय पीरी बाजार आयी थी. जहां अचानक वह बेहोश होकर गिर गयी. आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने जहर खाने आशंका जताते हुए इसकी सूचना थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्वास्थ्य केंद्र घोसैठ ले गयी. जहां डॉक्टर नहीं होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए टोटो से बाहर ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. वहीं महिला के पुत्र ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर महिला का अपनी सास के साथ विवाद हुआ था. मृत महिला का पति कहीं बाहर रहकर मजदूरी करता है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के द्वारा महिला के पति को दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृत महिला के पति को सूचित किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. महिला के पति के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन