सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल
लखीसराय. संबलगढ़ दरियापुर मार्ग एनएच 80 पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. बताया गया कि तेज गति से जा रही ई-रिक्शा का टायर अचानक फट गया. तेज आवाज के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गयी. हादसे में रिक्शा पर सवार दरियापुर निवासी महेश रजक की पत्नी 32 वर्षीय संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर महिला को बाहर निकाला और रेफरल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने बताया कि जख्मी महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी हैं. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










