ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत
Published by : VINOD RAO Updated At : 02 Jan 2026 9:25 PM
दानापुर रेल मंडल के लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत हो गयी.
लखीसराय. दानापुर रेल मंडल के लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के पछियारी टोला निवासी श्रीनिवास सिंह एक जनवरी को गया की और जाने वाली मेमू ट्रेन पकड़ने के क्रम में प्लेटफॉर्म पर फिसल गये थे. जिसके कारण वह ट्रेन के नीचे आ गये. जिससे ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना को लेकर किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष मसूदन प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










