दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दंपती समेत तीन जख्मी
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 26 Feb 2026 6:59 PM
प्रखंड के बीरुपुर-तुरकैजनी पुल के समीप गुरुवार को मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी
बड़हिया. प्रखंड के बीरुपुर-तुरकैजनी पुल के समीप गुरुवार को मुंडन समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिला के भदौस निवासी मोहन ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय चंदन शर्मा अपनी पत्नी प्रतिमा कुमारी और दो वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के साथ बाइक से बीरुपुर जा रहे थे. इसी दौरान बीरुपुर-तुरकैजनी पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर गिर पड़ा. हादसे में तीनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चंदन शर्मा की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर जांच और उपचार के लिए सिटी स्कैन कराने की सलाह दी है. पत्नी और बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के पास सड़क पर हल्की फिसलन और असंतुलन के कारण बाइक अनियंत्रित हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गये और राहत कार्य में सहयोग किया. इस हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










