ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 लोगों को मोबाइल किया गया वापस

Updated at : 03 Jun 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 20 लोगों को मोबाइल किया गया वापस

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से खोये या फिर चोरी हुए 20 मोबाइल को बरामद कर उन्हें ऑपरेशन मुस्कान योजना के तहत उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने का काम किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से खोये या फिर चोरी हुए 20 मोबाइल को बरामद कर उन्हें ऑपरेशन मुस्कान योजना के तहत उसके वास्तविक मालिकों को लौटाने का काम किया है. इस संबंध में सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी पंकज कुमार ने बताया कि जिले के अलग-अलग जगहों पर खोये या फिर चोरी हुए मोबाइल को खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाने का काम पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत कर रही है. जिसके तहत सोमवार को 20 लोगों को उनका मोबाइल खोजकर वापस किया गया है. जिसकी कीमत लगभग चार लाख 40 हजार रुपये बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि यह 20 मोबाइल बिहार के अलग-अलग हिस्सों से तथा राज्य के बाहर से भी डीआइयू शाखा की टीम की मदद से बरामद किया गया है. कुछ लोगों को मोबाइल चोरी होने की जानकारी भी नहीं, उन्हें इसकी जानकारी देते हुए वापस करने की बात कही गयी, जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा चोरी का मोबाइल पुलिस को वापस भी किया गया. सभी मोबाइल को उनके वास्तविक मालिक को वापस किया गया. सोमवार को पत्रकारों के समक्ष भी कुछ लोगों को एसपी के द्वारा उनका खोया हुआ मोबाइल वापस किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन