सदर अस्पताल में बुधवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Author Pintu Pranav|Edited by System
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय सदर अस्पताल

Hospital Update: सदर अस्पताल लखीसराय ने बुधवार के लिए ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी किया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. ओपीडी सेवा सुबह से दोपहर तक तथा इवनिंग ओपीडी शाम में संचालित होगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Hospital Update: बुधवार को सदर अस्पताल लखीसराय में मरीजों के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया गया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें. अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से निर्धारित समय पर संबंधित विभागों में पहुंचकर चिकित्सा सेवा का लाभ लेने की अपील की है.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा

जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार एवं डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ संगीता राय तथा इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी. गायनी ओपीडी में डॉ रूपा मरीजों को परामर्श देंगी.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी सेवा रहेगी चौबीसों घंटे

इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ हरदीप बागेड़िया, दूसरी पाली में डॉ संजय कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ तीरथा मांझी मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू रोस्टर

पीडिया ओपीडी में डॉ विभूषण कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

ALSO READ: सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
पिंटू प्रणव

लेखक के बारे में

By पिंटू प्रणव

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन