ePaper

जमुई से केदारनाथ धाम की यात्रा पर साइकिल से निकले दो युवा

Updated at : 14 Dec 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई से केदारनाथ धाम की यात्रा पर साइकिल से निकले दो युवा

आस्था, राष्ट्रप्रेम व दृढ़ इच्छाशक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए जमुई और भागलपुर के दो युवकों ने साइकिल से केदारनाथ धाम की कठिन और लंबी यात्रा शुरू की है

विज्ञापन

दोनों युवाओं के बड़हिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

बड़हिया. आस्था, राष्ट्रप्रेम व दृढ़ इच्छाशक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए जमुई और भागलपुर के दो युवकों ने साइकिल से केदारनाथ धाम की कठिन और लंबी यात्रा शुरू की है. इस साहसिक धार्मिक यात्रा पर निकले युवकों में भागलपुर जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओम निवासी विजय पासवान के पुत्र राजीव कुमार तथा जमुई जिला के कल्याणपुर निवासी साकेंद्र यादव के पुत्र राजन कुमार शामिल हैं. दोनों युवकों ने रविवार से अपनी यात्रा की शुरुआत की और पहले ही दिन बड़हिया पहुंचे, जहां स्थानीय नागरिकों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर हौसला बढ़ाया. लोगों ने उनके इस संकल्प को सराहनीय बताते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी. यात्रा के दौरान युवकों ने बताया कि वे इससे पूर्व बैद्यनाथ धाम, महादेव सिमरिया जैसे कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की पैदल यात्रा कर चुके हैं, लेकिन साइकिल के साथ इतनी लंबी दूरी तय करना उनका पहला प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में समय की कोई बाध्यता नहीं है, बस संकल्प है कि चाहे जितना समय लगे, केदारनाथ धाम पहुंचकर ही दम लेंगे. दोनों साइकिल सवार अपने साथ राष्ट्रीय ध्वज और सनातनी ध्वज लेकर चल रहे हैं और पूरी यात्रा के दौरान देश की समृद्धि, शांति और जगत कल्याण की कामना कर रहे हैं. उनका यह प्रयास न केवल युवाओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने का संदेश देता है, बल्कि दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास समाज में ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं तथा नयी पीढ़ी को उद्देश्यपूर्ण जीवन की दिशा दिखाते हैं.

————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन