दो शराब तस्कर व एक पियक्कड़ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2024 9:24 PM
जिले के विभिन्न इलाकों में की गयी छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है.
लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा सोमवार शाम से मंगलवार तक में जिले के विभिन्न इलाकों में की गयी छापेमारी के दौरान दो शराब तस्कर व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है. अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा एवं दो लीटर 250 एमएल देसी शराब भी बरामद की गयी है. लखीसराय उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जिले के हलसी थाना क्षेत्र के गेरुआ पुरसंडा के पास ई-रिक्शा से जा रहे दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर इनके पास से दो लीटर 250 एमएल महुआ शराब बरामद कर ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है. ये दोनों जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर मंझवे ग्राम गांव के रहने वाले हैं. जिनमें स्व मनोज मांझी के पुत्र दिलीप कुमार मांझी गिरफ्तारी के समय भी शराब के नशे में था. दूसरा की पहचान स्व. सौदागर मांझी के पुत्र बसंत मांझी के रूप में हुआ है. इसके अलावा जिले के चानन थाना क्षेत्र के तितायचक मोड़ के पास से तितायचक वार्ड नंबर 11 के निवासी स्व. भादो पंडित के पुत्र काशी पंडित को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी के विरूद्ध उत्पाद थाना में उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर मेडिकल जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया को लेकर भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










