शराब के साथ महिला सहित तीन तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से 23 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर व 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से 23 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर व 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के लाली पहाड़ी वार्ड नंबर 33 निवासी मुकेश मांझी की पत्नी रूदो देवी को 12.600 लीटर, टाउन थाना क्षेत्र के बालगेुदर के पास से रूपल सहनी के पुत्र बच्चू सहनी को पांच लीटर व कजरा थाना क्षेत्र के केशोपुर से राजेंद्र चौधरी के पुत्र गौतम चौधरी को छह लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा बालगुदर से मसूदन पासवान के पुत्र पप्पू पासवान, कैलाश सहनी के पुत्र राजू कुमार, जोगेंद्र राम के पुत्र अनुज कुमार, सहदेव राम के पुत्र कृष्ण कन्हैया, मुन्ना मंडल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व बड़हिया से तनिक मांझी के पुत्र राजाराम मांझी, लक्ष्मी सिंह के पुत्र कमलेश कुमार, लखन दास के पुत्र अमिंद्र दास, गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र कैलाश कुमार व श्याम किशोर मांझी को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




