शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

लखीसराय.

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत किऊल रेलवे स्टेशन के बाहर से इंपीरियल ब्लू कंपनी के 750 एमएल की दो बोतल में बंद कुल डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ पिपरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी विशो महतो के पुत्र रामजन महतो को गिरफ्तार किया गया है. वहीं चानन थाना क्षेत्र के मनपुर में छापेमारी के दौरान मननपुर बाजार वार्ड नंबर नौ निवासी प्रेमसागर महतो के पुत्र आकाश कुमार को पांच सौ एमएल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि हलसी थाना क्षेत्र के बहछा में छापेमारी के दौरान बहछा निवासी स्व. बोतल बाड़ी के पुत्र रामचंद्र बाड़ी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन