51 फीट का होगा रेवटा काली मंदिर का गुंबद

Updated at : 29 Jan 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
51 फीट का होगा रेवटा काली मंदिर का गुंबद

51 फीट का होगा रेवटा काली मंदिर का गुंबद

विज्ञापन

काली मंदिर निर्माण को ले समिति सदस्यों की बैठक

पांच हजार रुपये अधिक दान देने वालों का शिलापट्ट में नाम किया जायेगा अंकित

चानन. प्रखंड के मध्य विद्यालय रेउटा के मैदान मे स्थित काली मंदिर परिसर में कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शशिभूषण राय की देखरेख में काली मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न हुई. काली पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया गणेश रजक, सचिव सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद मंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. मंदिर निर्माण में खर्च व आय-व्यय पर चर्चा के साथ ही मंदिर का जीर्णोद्धार करने का विचार किया. मंदिर निर्माण के लिए महारष्ट्र के श्रीबारा ज्योतिलिंग मंदिर मूर्ति शिल्पकार कला संच कंपनी का चयन किया, मंदिर निर्माण कंपनी के शिल्पकार संग्राम उत्तम राव पवार को मंदिर निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी. पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश रजक ने बताया की काली मंदिर के ऊपर 51 फीट का गुबंद का निर्माण होगा. मंदिर को दक्षिणा भारत के मंदिर की कलाकृति को उकेरा जायेगा. वहीं कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शशिभूषण राय द्वारा मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 51 हजार सहयोग राशि कमिटी को दी गयी. मंदिर के निर्माण मे लगभग 30 लाख रुपये का खर्च होने की संभावना है. मंदिर निर्माण मे होने वाले खर्च की राशि आम सहयोग द्वारा अर्जित किया जायेगा, जो लोग मंदिर निर्माण मे पांच हजार रुपये से अधिक राशि का सहयोग करेंगे. उनका नाम शिलापट्ट में अंकित किया जायेगा. उप प्रमुख शिवनंदन बिंद, कोषाध्यक्ष नुनुलाल यादव, दिनेश महतो, चंद्रशेखर मंडल, संजय रजक, रघुनंदन यादव, राजेश्वरी मंडल, संजय मोदी, रवींद्र ठाकुर, मिक्की कुमार, बिक्रम कुमार, विपीन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन