ब्लेड से किशोर के गले पर हमला कर किया घायल

सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की घटना, आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में युवक ने ब्लेड से गले पर हमला कर एक किशोर को जख्मी कर दिया. घटना 25 नवंबर 2024 सुबह सात बजे की है. मामले को लेकर किशोर के पिता लालू मंडल ने बुधवार 27 नवंबर को सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 318/24 दर्ज कराया है. इसमें गांव के ही रहने वाले प्रमोद यादव के पुत्र नीरज कुमार को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने बुधवार की देर शाम लक्ष्मीपुर गांव से आरोपित नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने कहा है कि शिकायतकर्ता लालू मंडल का पुत्र अर्पित कुमार अमरपुर से दूध देकर अपने गांव लक्ष्मीपुर लौट रहा था. रास्ते में नीरज कुमार ने अर्पित को रुकने के लिए बोला तथा ब्लेड से उसके गले पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल किशोर का इलाज लखीसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है. बुधवार 27 नवंबर को किशोर के पिता ने सूर्यगढ़ा थाने में मामले को लेकर आवेदन दिया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










