सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों का सांकेतिक हड़ताल, मरीज परेशान
Updated at : 01 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में कार्यरत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के साथ शुक्रवार की रात्रि को मरीज के परिजनों के द्वारा बदसलूकी एवं गाली गलौज की गयी.
विज्ञापन
शुक्रवार की रात्रि चिकित्सक के साथ मरीज के परिजनों ने की थी बदसलूकी
लखीसराय. सदर अस्पताल में कार्यरत ऑन ड्यूटी चिकित्सक के साथ शुक्रवार की रात्रि को मरीज के परिजनों के द्वारा बदसलूकी एवं गाली गलौज की गयी. जिसे लेकर चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों खासा आक्रोश देखा गया. घटना को लेकर शनिवार को इसके विरोध में चिकित्सक एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर चले गये. इसके साथ ही मरीज के परिजन की पहचान कर उसपर प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सिविल सर्जन को आवेदन सौंपा गया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात डॉक्टर मृत्युंजय कुमार अपनी ड्यूटी में मरीज को देख रहे थे. इसी दौरान मरीज के कुछ परिजनों ने उन्हें बाहर बुलाकर उनके साथ बदसूलकी एवं गाली-गलौज की. जिसे लेकर शनिवार को ओपीडी चिकित्सक हड़ताल पर चले गये. इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक चिकित्सक डॉक्टर हरदीप को तैनात किया गया. बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन शाखा लखीसराय के जिला सचिव डॉ आलोक कुमार ने बताया कि चिकित्सक के साथ बदसलूकी की गयी. इसके विरोध में बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिन का सांकेतिक हड़ताल रखा गया. जबकि इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक को तैनात रखा गया. उन्होंने कहा कि बदतमीजी एवं गाली-गलौज करने वाले मरीज के परिजन की पहचान कर उसपर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन सिविल सर्जन को सौंपा गया है. इधर, चिकित्सक के एक दिन के सांकेतिक हड़ताल के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई मरीज अपने परिजनों के साथ दूर-दराज के गांव से पहुंचकर बिना इलाज के ही बैरंग वापस लौट गये. जिले के पिपरिया दियारा, हलसी समेत अन्य प्रखंड के मरीज अपने परिजन के साथ पहुंचे थे, लेकिन ओपीडी पूरी खाली देखकर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. सदर अस्पताल के चिकित्सक के साथ बदतमीजी एवं बदसलूकी घटना बराबर की जाती है. जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाता है. यही कारण है कि मरीज के परिजन का मनोबल बड़ा रहता है एवं छोटी सी भूल होने पर भी उन्हें बेइज्जती सहनी पड़ती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




