सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार, आठ भूमि विवादों की सुनवाई, चार मामलों का मौके पर निष्पादन

फोटो: सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में जनता दरबार में सुनवाई में उपस्थित राजस्व कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में आठ भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हुई. अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चार मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि शेष की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए.
Janata Darbar: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान सूर्यगढ़ा, मेदनीचौकी, मानिकपुर, कजरा और पीरी बाजार थाना क्षेत्रों से जुड़े भूमि विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई की गयी.
आठ मामलों की हुई सुनवाई
जनता दरबार में कुल आठ भूमि विवाद संबंधी मामलों को सुना गया. दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
शेष मामलों में जांच के निर्देश
बाकी मामलों में आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और विस्तृत जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.
भूमि विवादों के त्वरित समाधान पर जोर
अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कहा कि भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने दोनों पक्षों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
पुलिस पदाधिकारी भी रहे मौजूद
Janata Darbar: जनता दरबार के दौरान मेदनीचौकी थाना के एसआई शिव शंकर मंडल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. प्रशासन की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










