शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

शराब तस्कर को कोर्ट ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपरिया पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब ले जा रहे एक युवक और नाबालिग को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) . जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर ठाकुरबाड़ी के पास शुक्रवार की देर शाम वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक से शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़ा पुलिस ने एक बाइक भी जब्त कर ली. पुलिस ने युवक के साथ जा रहे एक किशोर को विधि निरुद्ध किया. पुलिस ने उनके पास से एक बोतल शराब बरामद कर बाइक जब्त कर ली. पुलिस के अनुसार, रामचंद्रपुर गांव निवासी बहादुर यादव के पुत्र रवीन कुमार अपने नाबालिग साथी के साथ बाइक (बीआर 53जे 9150) से एक बोतल शराब लेकर घर जा रहा था.

विज्ञापन


जांच के दौरान तलाशी लेने पर पकड़ा गया


जांच के दौरान दोनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई. इस मामले में रवीन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. वहीं नाबालिग को आवश्यक कार्रवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया. पुलिस ने मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर रामचंद्रपुर गांव से अशोक शर्मा के पुत्र कुणाल कुमार को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया.

ALSO READ बिहार में अब प्रोफेसर नहीं कर सकेंगे राजनीति, विश्वविद्यालयों से अलग होंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट सरकार ला रही नया विधेयक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन