बीस सूत्री समिति की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के विधायक

फोटो- विधायक का पौधा देकर स्वागत करते बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप
सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, वहीं विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर भी चिंता व्यक्त की गई.
20 Sutri Meeting: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). प्रखंड कार्यालय स्थित आंबेडकर सभागार में शनिवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कुमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का उद्घाटन स्थानीय विधायक रामानंद मंडल, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, समिति अध्यक्ष कुमोद कुमार एवं अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
शिक्षा, पेयजल और जलजमाव की समस्याएं उठीं
बैठक में समिति सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया. प्राथमिक विद्यालयों की चाहरदीवारी का अभाव, खराब चापाकलों की मरम्मत, शौचालय निर्माण में देरी तथा रेपुरा मुशहरी विद्यालय में शिक्षकों के बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं होने का मामला सामने रखा गया. इसके अलावा टोड़लपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जलजमाव की समस्या पर भी चर्चा हुई.
विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर चिंता
20 Sutri Meeting: बैठक में प्रखंड खेल मैदान एवं रनिंग ट्रैक में मिट्टी भराई, नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, सड़क, नाली-गली, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर भी सदस्यों ने सवाल उठाए. संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई.
अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
बैठक के दौरान अधिकांश विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. अधिकारियों के स्थान पर पहुंचे कर्मियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर इसे जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बताया गया.
विधायक ने दिए सख्त निर्देश
स्थानीय विधायक रामानंद मंडल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बीस सूत्री समिति की बैठक को औपचारिकता न समझें. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्य प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य होगी. विधायक ने निर्देश दिया कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगली बैठक तक कम से कम 75 प्रतिशत समस्याओं का निष्पादन होना चाहिए, अन्यथा ऐसी बैठकों का कोई औचित्य नहीं रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश गुप्ता
राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










