अपडेट : बेनीपुर रेल अंडर पास के समीप युवक काशव मिलने से सनसनी, हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर-महेशपुर मार्ग पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है।

विज्ञापन

पीरीबाजार (लखीसराय). थाना क्षेत्र के बेनीपुर-महेशपुर मार्ग स्थित खोटा आहार के समीप शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही पीरीबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं. जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

विज्ञापन


मृतक के पास से मिला आधार कार्ड, हुई पहचान

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी टुनटुन रजक के पुत्र सूरज रजक के रूप में हुई है. पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा.उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और घटनास्थल से बरामद मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की तकनीकी जांच कराई जा रही है.


घटना को लेकर तरह- तरह की हो रही चर्चा

इधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है.

ALSO READ भागलपुर का रमासी बनेगा 'सिंदूर गांव', बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने लिया गोद, महिलाओं को मिलेगा रोजगार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन