सामान्य बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, नल-जल, जलजमाव और सीवरेज व्यवस्था के मुद्दे छाए

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: 01-बैठक में शामिल क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, मुख्य सभापति रूपम देवी सहित  अन्य  फोटो कैप्शन 02- बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद   फोटो कैप्शन 3 - नए सभा भवन का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक रामानंद मंडल | Prabhat Khabar Network

फोटो: बैठक में शामिल क्षेत्रीय विधायक मुख्य सभापति

सूर्यगढ़ा नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में क्षेत्र के विकास पर गहन चर्चा हुई. वार्ड पार्षदों ने नल-जल योजना, सीवरेज व्यवस्था, जलजमाव की समस्या, और शहीद स्मृति द्वार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया. जानिए बैठक का पूरा विवरण.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). नगर परिषद कार्यालय के नव निर्मित सभा भवन में शनिवार को नगर परिषद सूर्यगढ़ा की सामान्य बोर्ड बैठक मुख्य पार्षद रूपम देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों को रखा.

वार्ड पार्षदों ने रखीं विकास से जुड़ी मांगें

Nagar Parishad Meeting: वार्ड संख्या-20 के पार्षद रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा ने वार्ड 18 से 20 तक फैले जया कोठी गड्ढा के सौंदर्यीकरण की मांग की. उन्होंने बताया कि करीब 1 एकड़ 48 डिसमिल क्षेत्र में फैले इस स्थल को विकसित किया जाना चाहिए. वहीं वार्ड संख्या-14 के पार्षद अभिषेक आनंद ने तिलक नगर एवं राजा बाजार में जलजमाव की समस्या तथा बड़ी आबादी के नल-जल योजना से वंचित रहने का मुद्दा उठाया.

शहीद स्मृति द्वार और कांवरियों की सुविधा का प्रस्ताव

वार्ड संख्या-16 के पार्षद मोहित कुमार ने शहीद स्मृति चौक पर शहीद स्मृति द्वार निर्माण की मांग की. वहीं पार्षद रौशन कुमार झा ने सावन माह में शिव-दुर्गा महावीर मंदिर में आने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए पंडाल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की.

नल-जल योजना और सीवरेज व्यवस्था पर चर्चा

Nagar Parishad Meeting: बैठक में नल-जल योजना के सुचारू संचालन पर भी चर्चा हुई. कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित ने बताया कि पीएचईडी विभाग से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. उपमुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह ने कहा कि कई घरों में पाइपलाइन पर मोटर लगाने से अन्य घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई का आश्वासन दिया.वार्ड संख्या-2 के पार्षद अमृत भाई पटेल ने नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज सिस्टम विकसित करने की मांग रखी.

आवास योजना और बस पड़ाव का मुद्दा भी उठा

बैठक के दौरान आवास पर्यवेक्षक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूले जाने का आरोप भी लगाया गया. वार्ड संख्या-9 की पार्षद ने कहा कि पिछले चार वर्षों में उनके वार्ड को केवल दो योजनाएं मिलीं, जिनमें से एक विवाद में फंस गई. उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की.पार्षद रौशन कुमार झा ने बस पड़ाव के टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग करते हुए नगर परिषद में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया.

नए सभा भवन का हुआ उद्घाटन

बैठक से पूर्व विधायक रामानंद मंडल ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में निर्मित वातानुकूलित नए सभा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया. बैठक में नगर परिषद के 26 वार्ड पार्षदों में से 24 पार्षद उपस्थित रहे. उपमुख्य पार्षद ने सभी जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ नगर परिषद के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन