ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

Updated at : 02 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी

विज्ञापन

खेल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सफल बच्चों को किया सम्मानित लखीसराय. समाहरणालय स्थित गांधी मैदान के समीप बने खेल भवन में महान गणितज्ञ पद्मश्री वशिष्ठ नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विज्ञान दक्षता परीक्षा एवं गणित ओलंपियाड के सफल प्रतिभागियों के बीच समारोहपूर्वक प्रमाणपत्र व मेडल का वितरण किया गया. ओलंपियाड के नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने की संचालन शिक्षक श्रवण कुमार एवं बबीता कुमारी ने किया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, डीइओ यदुवंश राम, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनींद्र झा, श्री प्रसाद महतो, प्राइवेट शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य, कार्तिक झा, संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गयी. इस अवसर चयनित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विज्ञान दक्षता परीक्षा एवं गणित ओलंपियाड में सफल छात्र-छात्राएं बहुत ही प्रतिभावान हैं. जिला प्रशासन द्वारा उन्हें आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह ने आइंस्टीन के सिद्धांत को चुनौती देने का काम किया था. गणित के क्षेत्र में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. देश के विकास में छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों की भूमिका काफी अहम है. इस अवसर विज्ञान दक्षता परीक्षा के सफल 62 एवं गणित ओलंपियाड के सफल 43 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र व मेडल का वितरण जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया. जिला प्रशासन द्वारा सितंबर से मार्च तक आयोजित सात क्विज का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए जिलाधिकारी ने नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा को चादर एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा अशोक धाम महोत्सव के अवसर पर शिव-शक्ति प्रश्नोत्तरी के आयोजन की घोषणा की. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बासुकीनाथ सिंह, गोविंद कुमार, प्रियामा कुमारी, ब्रह्मचारी संतोष कुमार, कृष्ण मुरारी, लाल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. —————————————————— बालिका विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने गणित एवं विज्ञान दक्षता परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन -बच्चों का डीएम के द्वारा किया गया सम्मानित फोटो संख्या-10-बालिका विद्यापीठ की छात्रा को सम्मानित करते डीएम प्रतिनिधि, लखीसराय. जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित गणित एवं विज्ञान दक्षता परीक्षा में विद्या भवन बालिका विद्यापीठ की छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया है. इस परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को मंगलवार को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर डीइओ यदुवंश राम, कला संस्कृति एवं खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अन्य उपस्थित थे. सम्मानित होने वालों में गणित दक्षता परीक्षा में विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा अमृता रानी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं विज्ञान दक्षता परीक्षा में सारिका पांडे ने दूसरा स्थान प्राप्त की. जबकि अन्य सफल विद्यार्थियों में सुमन कुमार छठे, प्रणय राज व रौशन कुमार सातवें व आशीष कुमार आठवें स्थान पर रहे. वहीं तनु कुमारी ने दसवां स्थान प्राप्त की. प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली अमृता रानी को प्रमाण पत्र के साथ कलम एवं दसवीं की गणित पुस्तक भेंट की गयी. वहीं सारिका पांडेय को प्रमाण पत्र के साथ विज्ञान की पुस्तक भेंट की गयी. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य कविता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी प्रकार कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं विद्या भवन बालिका विद्यापीठ की सचिव मानद मंत्री सुगंधा शर्मा ने भी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए साधुवाद दिया और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन