सीएम दौरे को लेकर दो दिन में बनी छह किलोमीटर सड़क
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 9:26 PM
इलाके में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज रफ्तार में चल रही हैं
कजरा इलाके में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज रफ्तार में चल रही हैं. हालात ऐसे हैं कि महज दो दिनों के भीतर करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर उसे पूरी तरह दुरुस्त कर दिया गया. सड़क अब बिल्कुल चकाचक नजर आ रही है, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी हैरान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जहां पहले इस सड़क पर चलना मुश्किल था, वहीं अब यह सड़क एकदम नयी जैसी दिख रही है. रातों-रात हुए इस बदलाव ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इलाके के लोगों में चर्चा है कि जब राज्य के मालिक (मुख्यमंत्री) के आने से इतना तेजी से काम हो सकता है, तो बिना आये ऐसा विकास क्यों नहीं होता. सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि पूरे इलाके में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
कई दुकानदार ने कहा, “सालों से सड़क खराब थी, कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. कुछ लोग इस पर संतोष भी जता रहे हैं कि कम से कम मुख्यमंत्री के दौरे के बहाने ही सही, इलाके की सूरत तो बदली. प्रशासन का कहना है कि सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे किये जा रहे हैं. वहीं जनता की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विकास सिर्फ दौरे तक सीमित रहता है या आगे भी इसी गति से जारी रहता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










