सब जूनियर बालिका कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप के सीवान रवाना

Updated:
विज्ञापन

22वीं बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को लखीसराय बालिका टीम रवाना हो गयी.

विज्ञापन

लखीसराय. 22वीं बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को लखीसराय बालिका टीम रवाना हो गयी. विदित हो कि 26 से 28 फरवरी को सीवान जिले के जीरादेई में आयोजित तीन दिवसीय 22वीं बिहार स्टेट सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता है. आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को सुबह लखीसराय से बालिका टीम मैनेजर आशिका शांडिल्य एवं सीनियर कोच शुभम कुमार के नेतृत्व में सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम के 12 खिलाड़ियों को रवाना किया गया. स्टेट चैंपियनशिप के लिए सीवान रवाना होने वाली सब जूनियर बालिका खिलाड़ियों में श्रेया कुमारी, शानू कुमारी, नंदिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, आंचल कुमारी, तान्या परसर, झालो कुमारी, अंजली कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, धानी कुमारी, वैष्णवी कुमारी एवं सिमरन कुमारी शामिल हैं. जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ पंकज कुमार, चेयरमैन शंभू कुमार, सचिव राकेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद, संयुक्त सचिव सुनील शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनय कुमार ने सब जूनियर बालिका खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन