ePaper

Hair Care Tips: बालों को चमत्कारी फायदे देते हैं ऑलिव ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका

Updated at : 15 Jan 2026 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips for Olive Oil in Hindi

ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे (Image-iStock)

Hair Care Tips: बालों की सही देखभाल के लिए ऑलिव ऑयल बहुत ही फायदेमंद साबित होती है. यह तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करके हमारे बालों को हेल्दी और चमकदार बनाता है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों की सही देखभाल के लिए तेल लगाना बहुत जरूरी है. आजकल बालों को सही पोषण देने के लिए लोग नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल अधिक करते हैं. इनमें सबसे अधिक प्रसिद्ध ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) है. इस तेल को लगाने से बाल मुलायम, मजबूत और चमकदार भी बनते हैं. जैतून का तेल बालों को सही पोषण देने के साथ ही स्कैल्प को मॉइस्चराइज भी करता है. यह तेल बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है. बहुत सारे लोगों के लिए यह तेल चमत्कारी फायदा देता है.

ऑलिव ऑयल लगाने के फायदे

  • ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन E और फैटी एसिड्स बालों की जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ नेचुरल कंडीशनर का काम करता है.
  • ऑलिव ऑयल स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम करता है.
  • रोजाना ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर बालों के टूटने की समस्या कम होती है. और बाल स्मूथ बने रहते हैं.
  • ऑलिव ऑयल बालों में प्राकृतिक चमक लाता है, जिस कारण हमारे बाल हेल्दी दिखते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल

  • बालों में लगाने के लिए पहले 2–3 चम्मच ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर मसाज करें. करीब आधे घंटे बाद आप इसे शैंपू करके धो लें.
  • इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 1-2 बार करें. आप चाहें तो इसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल या फिर कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं.  

कब ना करें इस्तेमाल

  • ऑयली बाल वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे बाल में यह तेल लगाने से चिपचिपाहट और बढ़ सकती है.
  • ऑलिव ऑयल बालों को गहराई से पोषण देता है. इसमें मौजूद विटामिन E और फैटी एसिड्स बालों की जड़ों को मजबूत करने के साथ-साथ नेचुरल कंडीशनर का काम भी करता है.
  • ऑलिव ऑयल स्कैल्प में नमी बनाए रखता है और डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम करता है.
  • रोजाना ऑलिव ऑयल से मसाज करने पर बालों के टूटने की समस्या कम होती है. और बाल स्मूद बने रहते हैं.
  • ऑलिव ऑयल बालों में प्राकृतिक चमक लाता है, जिस कारण हमारे बाल हेल्दी दिखते हैं.

इसे भी पढे़ं: Hair Care Tips: जब महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स हो जाएं फेल तो काम आते हैं दादी-नानी के ये नुस्खे! बालों से जुड़ी हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन

ऐसे करें इस्तेमाल

  • बालों में लगाने के लिए पहले 2–3 चम्मच ऑलिव ऑयल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर मसाज करें. करीब आधे घंटे बाद आप इसे शैंपू करके धो लें.
  • इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 1-2 बार करें. आप चाहें तो इसे एलोवेरा जेल, नारियल तेल या फिर कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं.  

कब ना करें इस्तेमाल

ऑयली बाल वाले लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसे बाल में यह तेल लगाने से चिपचिपाहट और बढ़ सकती है.

इसे भी पढे़ं: Hair Care Tips: लॉन्ग, स्मूथ और हेल्दी बाल पाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय

इसे भी पढे़ं: Hair Care Tips: अब नहीं दिखेंगे दोमुंहे बाल,बस ये 3 आसान टिप्स अपनाएं

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola