प्रशासन के निर्देश के बावजूद, मुख्य सड़क पर सज रही है दुकानें

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 Mar 2026 9:50 PM

विज्ञापन

स्थानीय बाजार में मुख्य सड़क पर दुकानें सजने से प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिक्रमण: प्रशासन के निर्देश को नहीं मान रहे दुकानदार सूर्यगढ़ा स्थानीय बाजार में मुख्य सड़क पर दुकानें सजने से प्रतिदिन जाम की समस्या बनी हुई है. एक सप्ताह पूर्व सूर्यगढ़ा थाना में व्यावसायियों के साथ हुई बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट कहा गया था कि फुटपाथ की दुकान मुख्य सड़क पर नहीं लगायी जाय. इतना ही नहीं पैदल फुटपाथ को एनएच 80 के दोनों ओर नाला से दो फीट अंदर तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखा जाय. फुटपाथ की दुकानदारों ने प्रशासन के इस निर्णय पर अपना विरोध भी जताया था. इन दुकानदारों का कहना था कि पहले प्रशासन इनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे. जगह उपलब्ध कराया जाय, जहां वे अपनी दुकानें सजाकर परिवार का रोजी-रोटी चल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. प्रशासन बगैर वैकल्पिक व्यवस्था कराये अतिक्रमण हटाने की बात कह रही है. ऐसे में उनकी रोजी-रोटी समाप्त हो जायेगी. अब भी मुख्य सड़क पर सज रही है दुकान- शनिवार को प्रभात खबर ने बाजार में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो फुटपाथ की बात तो दूर मुख्य सड़क पर भी सड़क के किनारे दोनों और यहां दुकानें सजी थी. बाजार में मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा, ऑटो सहित अन्य छोटे बड़े वाहनों का पड़ाव संचालित हो रहा है. प्रशासन के निर्देश के बाद भी यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा गया. सूर्यगढ़ा बाजार में मुख्य सड़क पर ही सड़क किनारे दोनों ओर बाइक का अघोषित पड़ाव की स्थिति बनी हुई है. जिससे हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. अतिक्रमण हटाने की घोषणा अंतिम समय में हुई स्थगित- प्रशासन द्वारा 22 मार्च को सूर्यगढ़ा थाना में व्यावसायियों की हुई. बैठक में 23 मार्च को अतिक्रमण हटाये जाने की कही गयी थी, लेकिन पुलिस बल की कमी का हवाला देते हुए अंतिम समय में अतिक्रमण के खिलाफ चलने वाला अभियान को स्थगित करना पड़ा. प्रशासन का क्या है निर्देश- प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सूर्यगढ़ा बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए एनएच 80 के अलावे फुटपाथ को मुख्य सड़क के दोनों और बना नाला से दो फीट अंदर तक की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया है. बोले अधिकारी आगामी त्यौहारों को देखते हुए एवं पुलिस बल की कमी के कारण अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू नहीं किया जा सका. अब चैती दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद जल्द ही यह अभियान शुरू किया जायेगा. रोहित कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सूर्यगढ़ा- जानकारी मिली है कि पुलिस बल की कमी के कारण सूर्यगढ़ा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू नहीं हो पाया है. जल्द ही दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर अभियान शुरू किया जायेगा. प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी – ————————————————————————————————————————————

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन