शिव चर्चा के लिए चर्चित शांति देवी का निधन, शोक

Updated at : 13 Apr 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
शिव चर्चा के लिए चर्चित शांति देवी का निधन, शोक

गंगासराय वार्ड छह निवासी स्व उदित सिंह की 88 वर्षीया धर्मपरायण पत्नी शांति देवी का रविवार को निधन हो गया

विज्ञापन

बड़हिया. गंगासराय वार्ड छह निवासी स्व उदित सिंह की 88 वर्षीया धर्मपरायण पत्नी शांति देवी का रविवार को निधन हो गया. वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और पटना जिला के शिवनार स्थित अपनी पुत्री के आवास पर उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर गंगासराय स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां उन्हें अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. शांति देवी सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रही थीं. वे विशेष रूप से शिव चर्चा के लिए क्षेत्र में चर्चित थीं और उन्हें ‘शिव चर्चा प्रमुख’ के नाम से भी जाना जाता था. उनके निधन की खबर सुनकर दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उनके निवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनका अंतिम संस्कार मरांची गंगा घाट पर उनके नाती काजू कुमार द्वारा किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य विनीता कुमारी, श्यामदेव सिंह, शिवबालक सिंह, रामविलास सिंह, पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, बाल्मीकि सिंह, सरोज सिंह, पिंटू सिंह उर्फ मुखिया जी, विजय कुमार, छोटे कुमार, अजय कुमार सिंह, बमबम सिंह, राजीव कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. ————————— शराब बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार लखीसराय. जिले के तेतरहाट थाना की पुलिस ने रविवार को बाजार समिति के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. तेतरहट थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी बानो यादव के पुत्र विकास यादव को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि खैरी निवासी विकास यादव के द्वारा गांव में ही शराब बेचा जा रहा है. पुलिस जब खैरी गांव पहुंची तो वह भागने में सफल हो गया. पुलिस ने रविवार को उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन