चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा बलों की पैनी नजर
Published by : RAUSHAN BHAGAT Updated At : 19 Mar 2026 9:58 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को कजरा दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया
पीरीबाजार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को कजरा दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया था, जिससे परिंदा भी पर न मार सके. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया था. कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्यमंत्री के गुजरनेवाले हर रास्ते पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर का सुरक्षा कवच तैयार किया गया था. भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऊंची जगहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे. साथ ही ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही थी. आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की मेटल डिटेक्टर के जरिये सघन तलाशी ली जा रही थी. पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा के साथ ही जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से कमान संभालते हुए सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया. सादे लिबास में भी खुफिया विभाग के जवान तैनात रहे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. ट्रैफिक व्यवस्था को भी इस तरह व्यवस्थित किया गया कि आम जनता को कम से कम असुविधा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










