ePaper

सरकारी व निजी विद्यालय में स्काउट-गाइड दल का होगा गठन

Updated at : 24 Sep 2024 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी व निजी विद्यालय में स्काउट-गाइड दल का होगा गठन

जिला अंतर्गत सभी सरकारी व निजी विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड का दल गठन किया जायेगा.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला अंतर्गत सभी सरकारी व निजी विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड का दल गठन किया जायेगा. सोमवार की देर शाम जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने नया दिशा निर्देश जारी किया है. बता दें कि 11 सितंबर को बिहार सरकार प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा बिहार के सभी जिलों के लिए डीईओ को उच्च/माध्यमिक एवं मध्य विद्यालयों में स्काउट्स एण्ड गाइड्स कार्यक्रम के क्रियान्वयन से संबंधित नया दिशा निर्देश जारी किया था. जिस पर डीईओ ने तुरंत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालय में दल गठन के लिए नया दिशा निर्देश जारी किया.सभी सरकारी मध्य विद्यालयों के प्रधान को विद्यालय के वार्षिक स्काउट दल पंजीयन 578 रुपये तथा गाइड कंपनी दल पंजीयन राशि 578 रुपये यानि जहां छात्र/छात्रा दोनों पढ़ते हैं. उस विद्यालय को कुल राशि 1156 रुपये जिला स्काउट-गाइड कार्यालय जमा करना सुनिश्चित किया गया है. विद्यालय स्तर पर गठित स्काउट-गाइड दल में विद्यालय प्राध्यापक ग्रुप लीडर होंगे. विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक जो विद्यालय प्रधान द्वारा प्राधिकृत हो उसे स्काउट मास्टर एवं एक शिक्षिका गाइड कैप्टन होगें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन