ट्रेन में छूटे सामान को आरपीएफ ने यात्री को किया वापस

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ किऊल पोस्ट के द्वारा ऑपरेशन अमानत के लोगों के ट्रेन में छूटे सामान को सुरक्षित स्थिति में उसके वास्तविक हकदार को वापस करने में अहम भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन

लखीसराय. आरपीएफ किऊल पोस्ट के द्वारा ऑपरेशन अमानत के लोगों के ट्रेन में छूटे सामान को सुरक्षित स्थिति में उसके वास्तविक हकदार को वापस करने में अहम भूमिका निभा रही है. मंगलवार को भी गाड़ी संख्या 63322 डाउन के किऊल स्टेशन प्लेटफार्म एक पर संध्या 17.54 बजे आगमन पर जनरल कोच से एक सोनी कंपनी का 43 इंच का एलईडी टीवी को सुरक्षित थाना पर रखा गया तथा इसकी सूचना यात्री को दिया गया. सूचना पाकर यात्री सह नवादा जिला के पकरीवरमा थाना क्षेत्र के केशौरी गांव निवासी कौशल सिंह के पुत्र ललित कुमार बुधवार को किऊल आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित हुए. उनके सामान के बारे में पूरी जांच पड़ताल व सत्यापन के बाद उनका 43 इंच का एलईडी टीवी सही सलामत उन्हें सौंप दिया गया. एलईडी टीवी की कीमत लगभग 32 हजार रुपये है. उपरोक्त आशय की जानकारी आरपीएफ निरीक्षक अरविंद कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन