सड़क पर गड्ढा से दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
सड़क पर गड्ढा से दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण
रामगढ़ चौक. प्रखंड मुख्यालय से बोधनगर गांव जाने वाली सड़क में दो फीट गड्डा हो चुका है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. इस रास्ते से नंदनामा-बोधनगर का मुख्य मार्ग है, इस सड़क से सभी छोटी-बड़ी गाड़ी का आवागमन है. सड़क में इतना बड़ा गड्ढा है कि गाड़ी गड्ढे में जाने से बड़ी घटना कर सकती है, स्थानीय जनप्रतिनिधि या प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. अगर समय रहते इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकता है. बोधनगर निवासी सदानंद मंडल ने कहा कि प्रतिदिन दर्जनों वाहनों का इसी रास्ते से परिचालन होता है. बारिश क मौसम में गड्ढे में पानी जमा होने से कई बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल भी चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










