पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 13 May 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम रोड में छापेमारी के दौरान शराब के नशे में कुल सात शराबियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम रोड में छापेमारी के दौरान शराब के नशे में कुल सात शराबियों को गिरफ्तार किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत अमावा गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी ओमकार कुमार के पुत्र गौरव कुमार, उसी गांव के स्व. कृष्ण बालदेव प्रसाद के पुत्र कौशलेंद्र कुमार, जिले के हलसी थाना क्षेत्र के कनैसी वार्ड नंबर 14 निवासी राजो साव के पुत्र वीरेंद्र कुमार, उसी गांव के स्व. खुभलाल साव के पुत्र रतन लाल साव, बड़हिया थाना क्षेत्र के जैतपुर तेरासी वार्ड नंबर 13 निवासी स्व. डब्लू महतो के पुत्र रोहित कुमार एवं उसी गांव के प्रमोद महतो के पुत्र सुरेंद्र कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जिनके शराब पीने की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब के नशे में दो गिरफ्तार

लखीसराय. कवैया थाना की पुलिस ने शहीद द्वार के समीप शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 20 स्थित पचना रोड रामबालक प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार एवं हनुमान नगर वार्ड नंबर 19 के रामपुकार साव के पुत्र मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन