मासिक कवि गोष्ठी में कवियों ने प्रस्तुत की नवीनतम रचनाएं

Updated at : 23 Feb 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
मासिक कवि गोष्ठी में कवियों ने प्रस्तुत की नवीनतम रचनाएं

गोष्ठी में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं नवीकरण पर किया गया विचार-विमर्श

विज्ञापन

गोष्ठी में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रचार-प्रसार एवं नवीकरण पर किया गया विचार-विमर्श लखीसराय. शहर के चितरंजन रोड प्रभात चौक स्थित एक होटल के सभागार में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रामबालक सिंह ने की. जबकि कवि गोष्ठी सह परिचर्चा का संचालन देवेंद्र सिंह आजाद सचिव ने किया. इस दौरान जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रचार प्रसार एवं नवीकरण पर विचार-विमर्श किया गया. कवि गोष्ठी में देवेंद्र सिंह आजाद की कविता ‘नेह लगाकर हमने जाना जिंदगी क्या चीज है’, बलजीत कुमार की कविता ‘खराब समय में सबसे पहले अपना परिवार है’, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की कविता ‘खुद पर हो विश्वास कर्म पर हो आस्था’, रामबालक सिंह की कविता ‘फागुन है मस्त महीना सखी री’, सुमंत पांडेय की कविता ‘हवा फागुनी’, राजकुमार की कविता ‘खेलन को आये होली’, मुंद्रिका सिंह की रचना ‘दया करो मां बाला त्रिपुर सुंदरी’, शिवदानी सिंह बच्चन की रचना ‘अंध आस्था में डुबकी लगावे’ और राजकुमार एवं भोला पंडित जी की भी रचनाओं ने भी सबों को मनमोहित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन