चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

पंचायत स्तर पर 10 लोगों का समूह बनाकर शांति समिति गठन करने को कहा गया
-बिना लाइसेंस के नहीं निकाली जायेगी कोई जुलूस -पंचायत स्तर पर 10 लोगों का समूह बनाकर शांति समिति का करें गठन -अफवाहों पर नहीं दें ध्यान, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में डीएम व एसपी ने उपस्थित लोगों से पर्व को पूर्व की तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की दिशा में कार्य करने को कहा. बैठक में कहा गया कि पंचायत स्तर पर 10 लोगों का समूह बनाकर शांति समिति गठन करने को कहा गया. इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोग अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें. किसी भी मैसेज की जांच कर ही अग्रसारित करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्राय: अफवाहों के कारण भी आतंक व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाया करती है. इसलिए ऐसी अफवाहों के खंडन हेतु समय रहते तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले व्यक्ति, असामाजिक तत्वों तथा अफवाह फैलाने वालें पर पर्याप्त सतर्कता बरतने तथा निगरानी रखने की आवश्यकता है. इसके साथ ही बैठक में कहा गया कि डीजे के संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गानों पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. वहीं उन्होंने घाटों के समीप नाविक देशी नाव को साथ गोताखोर महाजाल आदि के साथ सदैव उपस्थित रहेंगे. नाव पर मूर्ति रखकर बीच नदी में किसी भी स्थिति में विसर्जन करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. मूर्ति विसर्जित करने हेतु घाटों एवं स्थलों को चिह्नित कर घाटों पर ही मूर्ति विसर्जित करना सुनिश्चित करें. बैठक में कहा गया है कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना समाहरणालय की गयी है. जिसका दूरभाष नंबर 06346-232124 है. इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कर्मी की नियुक्ति भी कर दी गयी है. वहीं रामनवमी एवं चैत्र दुर्गा पूजा के अवसर पर एसडीओ चंदन कुमार एवं एसडीपीओ शिवम कुमार विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. सिविल सर्जन से सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में छह अप्रैल एवं सात अप्रैल को एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गयी. किसी भी आपात स्थिति में 24×7 चिकित्सा सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं सभी थानाध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्रों मं यातायात व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने को कहा गया. साथ ही अपने अपने क्षेत्र में मुख्य बाजार में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया. रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस मार्ग का सत्यापन करने, जुलूस में असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किये जाने की बात कही गयी. वहीं जुलूस निकालने का लाइसेंस कड़े शर्तों के साथ दिये जाने तथा यह सुनिश्चित करने की बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाल सके. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, सिविल सर्जन डॉ विनोद प्रसाद सिन्हा, ओएसडी ओम प्रकाश सिंह, डीपीआरओ विनोद कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष, विभिन्न पूजा समिति के सदस्य व बुद्धिजीवी उपस्थित थे. ———————————————— रामनवमी को लेकर की टाऊन थाना में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक -शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण रामनवमी मनाने को लेकर हुई चर्चा लखीसराय. आगामी छह अप्रैल को रामनवमी मनाने को लेकर टाऊन थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कहा गया कि रामनवमी को लेकर विद्यापीठ चौक एवं पुरानी बाजार के महावीर स्थान से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाये रखें. वहीं डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. रामनवमी को लेकर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. किसी भी प्रकार के घटना को लेकर पुलिस को सूचना दें. जिससे को शांति का माहौल बना रहे. किसी भी प्रकार के जुलूस या अन्य आयोजनों के लिए एसडीओ से अनुमति लेनी होगी. बैठक में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुखिया प्रतिनिधि समय अन्य बुद्धिजीवी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




