एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कर रही परेशान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 12:07 AM
एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली कर रही परेशान
बड़हिया. इन दिनों तापमान में वृद्धि जारी है. चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं. बढ़ती गर्मी के बीच बड़हिया में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बड़हिया में बीते दो दिनों से अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ताओं में इसे लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. विद्युत आपूर्ति का हाल यह है कि बिजली कब आती है और कब चली जाती है पता नहीं चलता है. रविवार को भी बड़हिया में दोपहर से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही. जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. वहीं विभागीय अधिकारी लोड सेडिंग व तेज हवा की बात कह पल्ला झाड़ लेते हैं. इसे लेकर उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारी से समय रहते व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है. अन्यथा बिजली की समस्या को लेकर सड़क पर उतरने की धमकी भी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










