कैदी गांव में सब्जी विक्रेता वृद्ध महिला की ईंट व पत्थर से पीटकर की हत्या

Published by : RAUSHAN BHAGAT Updated At : 19 Mar 2026 10:07 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैंदी गांव स्थित लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाने वाली वृद्ध महिला को ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

अपराधियों ईंट-पत्थर से पीटकर दिया घटना को अंजाम फल सब्जी का पैसा बकाया मांगने को लेकर हत्या किये जाने की कही जा रही बात हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव स्थित लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाने वाली वृद्ध महिला को ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है. मृत महिला की पहचान कैंदी गांव निवासी जोगी पासवान के करीब 65 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है. मृतका सुनैना देवी की अपराधियो द्वारा ईंट पत्थर से माथे को बुरी तरह से कुचलकर कर हत्या कर दी. सुनैना देवी की हत्या की जानकारी गुरुवार के सुबह में जब वह अपनी दुकान नहीं खोले जाने पर लोगों के द्वारा दुकान में किसी तरह झाख कर देखे जाने पर हुई. लोगों ने देखा सुनैना के सिर खून से लथ पथ अवस्था में था. वह मृत पड़ी थी. वहां उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों एवं हलसी पुलिस को दिया. जानकारी मिलते ही हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया. महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हत्यारे को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने लगे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिंक टीम को बुलाकर हत्या से संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, पुअनि रंजीत रंजन, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार ने संयुक्त रूप से घटनास्थल के समीप एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को जांच किया, तो सुनैना देवी की हत्या करने वाले अपराधी की पहचान कर लिया गया. थानाध्यक्ष श्री रंजन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैंदी गांव के बालक राम के पुत्र गोरे राम के सब्जी दुकान से करीब दो बजे रात्रि में जाकर हत्या कर निकलते पाया गया हैं. पुलिस ने गोरे की गिरफ्तारी के लिये कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन अभी वह पुलिस के पकड़ में नही आया हैं. ग्रामीणों के अनुसार गोरे राम मानसिक रोग से ग्रसित हैं. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. मृतक के पुत्र सुधीर पासवान के द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं आवेदन में सुधीर पासवान ने कहा कि फल, सब्जी का पैसा गोरे राम के पास बकाया था. जिसको लेकर गोरे राम द्वारा यह घटना का अंजाम दिया गया है. वहीं घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है. घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गहन जांच किया जा रहा हैं. ————————————————————————-

विज्ञापन
RAUSHAN BHAGAT

लेखक के बारे में

By RAUSHAN BHAGAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन