कबैया थाना से सदर अस्पताल तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कें करायी गयीं अतिक्रमण मुक्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नप कर्मी एवं कबैया थाना की पुलिस अतिक्रमण हटाते | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में नगर परिषद ने विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. कबैया थाना से सदर अस्पताल तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इसका मुख्य उद्देश्य आवागमन को बेहतर बनाना है.

विज्ञापन

Lakhisarai Encroachment Drive: लखीसराय. नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को कबैया थाना से सदर अस्पताल तक विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया. कार्रवाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन एवं मॉडल पदाधिकारी सह स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. अभियान के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा.

एक माह पहले गठित की गयी थी दो टीमें

नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए करीब एक माह पहले दो अलग-अलग टीमों का गठन किया था. पहली शिफ्ट में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जाना है.वहीं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक टाउन प्लानर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई निर्धारित की गई है.

पुलिस बल मिलने में हुई थी देरी

टीम गठन के बाद इसकी सूची जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को सौंपी गई थी. जिलाधिकारी की ओर से पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया था. काफी समय बीतने के बाद भी पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने एसडीपीओ और एसपी को दोबारा पत्र भेजा. इसके बाद पुलिस बल उपलब्ध होने पर नगर परिषद की टीम ने अभियान शुरू किया. इस मामले को लेकर पहले प्रकाशित खबर के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ी.

पुलिस के सहयोग से सड़कों पर उतरी टीम

मंगलवार को कबैया थाना पुलिस एवं उपलब्ध पुलिस बल के सहयोग से नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई शुरू की. कबैया थाना से सदर अस्पताल रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया.नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

बार-बार अतिक्रमण होने पर उठे सवाल

Lakhisarai Encroachment Drive: अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए. उनका कहना है कि नगर परिषद और प्रशासन की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद कई स्थानों पर फिर से अतिक्रमण हो जाता है.स्थानीय लोगों के अनुसार स्थायी समाधान के लिए अतिक्रमण हटाने के साथ नियमित निगरानी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है. लोगों ने प्रशासन से अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन