वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन

लखीसराय. रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र एवं हलसी प्रखंड में पड़ने वाले शेखपुरवा बहियार में वज्रपात की चपेट में आकर 50 वर्षीय पशुपालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेखपुरवा गांव के रहने वाले बृहस्पति यादव का पुत्र विदेशी यादव के रूप में हुई. पुलिस द्वारा शव का सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम कराया गया है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शेखपुरवा गांव के पश्चिम बहियार में भैंस चराने गया था. तभी अपराह्न करीब सवा तीन बजे वह बहियार में ही वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि समीप ही भैंस था जिसे कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद परिजनों द्वारा पशुपालक को सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार एवं हलसी अंचलाधिकारी अंजलि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सदर अस्पताल लखीसराय में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मवेशी चराने के क्रम में पशुपालक शेखपुरवा बहियार में वज्रपात की चपेट में आ गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन