लखीसराय में मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने घर से पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में मारपीट मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुलिस ने घर से पकड़ा

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाती पुलिस

Lakhisarai news: थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मुस्तफापुर गांव में गोतिया के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

मुस्तफापुर गांव में आपसी विवाद के बाद हुई थी मारपीट, दोनों आरोपियों को कोर्ट भेजा गया

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट:


Lakhisarai news: मानिकपुर थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुस्तफापुर गांव निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयराम साहू और उनके पुत्र नारायण कुमार के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मुस्तफापुर गांव में गोतिया के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. मामले को लेकर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया था.

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत लखीसराय कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन