पटरी पर जलजमाव के बीच दौड़ी ट्रेनें, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
जल जमाव के साथ पटरी पर गुजर रहा ट्रेन | Prabhat Khabar Network

जलजमाव के बीच पटरी से गुजर रहा ट्रेन | Prabhat Khabar Network

कजरा रेलवे स्टेशन पर जलजमाव के बीच ट्रेनों का परिचालन जारी, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल। देखें पूरी खबर।

विज्ञापन

कजरा (लखीसराय). लगातार हो रही बारिश के कारण रविवार को कजरा रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर जलजमाव हो गया. इसके बावजूद डाउन और अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी रखा गया. डाउन लाइन से दो किऊल-जमालपुर डीएमयू पैसेंजर और नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस तथा अप लाइन से भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस जलमग्न ट्रैक से होकर गुजरी. पटरी पर भरे घुटने भर पानी के बीच से ट्रेन गुजरने का दृश्य देख यात्रियों और स्थानीय लोगों की सांसें थम गईं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


काफी मशक्कत के बाद ट्रेनों को सुरक्षित निकालने में मिली सफलता

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग और ट्रैक मेंटेनेंस विभाग के कर्मी काफी मशक्कत के बाद ट्रेनों को सुरक्षित निकालने में जुटे रहे. लगातार पानी निकासी और ट्रैक की निगरानी की गई, लेकिन जलस्तर कम नहीं हो सका. लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले रेलवे द्वारा नालों की सफाई कराई जाती थी, जिससे पानी की निकासी आसानी से हो जाती थी.


समुचित सफाई नहीं होने से ट्रैक पर जलजमाव की बनी स्थिति

इस बार समुचित सफाई नहीं होने के कारण ट्रैक पर जलजमाव की स्थिति बनी. लोगों ने कहा कि रेलवे की पहली जिम्मेदारी यात्रियों की सुरक्षा है, उससे समझौता नहीं होना चाहिए. स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करने और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही ट्रेनों का परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन