दादी की पुण्यतिथि पर काउंसलर ने किया 7वां रक्तदान

रक्तदान करते काउंसलर.
लखीसराय सदर अस्पताल के काउंसलर गुड्डू कुमार ने अपनी दादी की पुण्यतिथि पर 7वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
लखीसराय.सदर अस्पताल, लखीसराय के ब्लड बैंक में कार्यरत काउंसलर गुड्डू कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने अपनी पूजनीय दादी स्वर्गीय पाने देवी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उनकी पावन स्मृति में 7वां स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया. सदर अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित इस रक्तदान कार्यक्रम के दौरान ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. श्रीनिवास शर्मा, लैब टेक्नीशियन रूबी कुमारी, अभिषेक कुमार और डीईओ आनंद कुमार मौजूद रहे. सभी ने गुड्डू कुमार के इस नेक कार्य की सराहना की.
अधिकारी बोले, रक्तदान लोगाें के लिए जीवनदाई
अधिकारियों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी होता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए. रक्तदान के बाद गुड्डू कुमार ने कहा कि अपनी दादी की स्मृति में रक्तदान करना मेरे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं. उन्होंने जिले के सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की ताकि किसी भी मरीज को खून की कमी से जूझना न पड़े. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. यह किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










