पटना से घर लौट रही ANM छात्रा की लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रोते-बिलखते मृतक छात्रा के परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना से घर लौट रही ANM छात्रा राखी कुमारी की लखीसराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

लखीसराय. लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में ANM की छात्रा की मौत हो गई. मृतका पटना से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी, तभी स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गई. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. मृतका की पहचान नया बाजार स्थित दुर्गा गर्ल्स स्कूल के समीप वार्ड नंबर-26 निवासी बबलू कुमार वर्मा की पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है. वह ANM की पढ़ाई कर रही थी.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि राखी कुमारी रविवार को पटना से ट्रेन पकड़कर लखीसराय लौट रही थी. लखीसराय रेलवे स्टेशन पर उतरने या ट्रेन पकड़ने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस को जानकारी दी. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस जांच में जुटी सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा कैसे हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा.

परिवार में पसरा मातम राखी कुमारी का सपना स्वास्थ्य विभाग में सेवा देकर लोगों की मदद करने का था, लेकिन असमय मौत ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं. घटना के बाद से घर में चीख-पुकार मची हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी साथ पढ़ने वाली छात्राएं और मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन