लखीसराय में पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल

विज्ञापन

कवैया थाना के सामने हसनपुर रोड में जलजमाव के बीच से गुजरता बाइक चालक | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में पहली बारिश से हसनपुर रोड तालाब में तब्दील हो गया है। जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, प्रशासन पर उठे सवाल।

विज्ञापन

लखीसराय. मौसम की पहली बारिश ने ही हसनपुर पंचायत में विकास के दावों की पोल खोल दी. कवैया थाना के सामने से हसनपुर जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है. सड़क पर दो से तीन फीट पानी भर जाने से यह झील में तब्दील हो गई है. जलजमाव के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहनों का आवागमन बाधित है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिला प्रशासन व पंचायत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मामले को लेकर भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरपंच रामपदारथ सिंह व रजनीश कुमार ने जिला प्रशासन और पंचायत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन अकर्मण्य और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है. करोड़ों रुपये खर्च कर विकास का दावा किया जाता है, लेकिन पहली बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाना योजनाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि समय पर नालों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यह स्थिति बनी है. यदि पहले से तैयारी की गई होती तो लोगों को इस समस्या से नहीं जूझना पड़ता.

अविलंब जल निकासी की व्यवस्था की मांग रामपदारथ सिंह व रजनीश कुमार ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाय. साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय जनता के साथ आंदोलन किया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन