पिकअप की छत पर सवारी बैठाने पर डीटीओ की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

डीटीओ द्वारा जब्त पिकअप | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. डीटीओ ने एक पिकअप वाहन को छत पर यात्रियों के साथ पकड़ा, जिस पर भारी चालान काटा गया. उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों को मालवाहक वाहनों की छत पर सवारी न बैठाने की सख्त चेतावनी दी है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ा पालन कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त मोड में है. जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि द्वारा चलाये जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है. डीटीओ ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर पिकअप वाहन की छत के ऊपर यात्रियों को बैठाकर परिवहन करते हुए पकड़ा, जिसके बाद संबंधित वाहन पर त्वरित कार्रवाई की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन की छत पर ले जा रहा था यात्री

वाहन मालिक और चालक द्वारा पिकअप के ऊपरी हिस्से पर यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था. इस तरह से ओवरलोडिंग और यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर कराना किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देने जैसा था. सड़क पर किसी भी अनहोनी की स्थिति में यह लापरवाही बेहद जानलेवा साबित हो सकती थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने मौके पर ही मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और इसके संशोधित कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन का भारी चालान काटा.

डीटीओ ने दी सख्त चेतावनी

कार्रवाई के बाद डीटीओ ने सख्त लहजे में चेतावनी जारी करते हुए सभी वाहन चालकों और मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में मालवाहक वाहनों या गाड़ियों की छत पर यात्रियों को न बैठाएं. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा अभियान चलाकर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन