बर्थ डे पार्टी में हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले में तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाना में गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार | Prabhat Khabar Network

सूर्यगढ़ा में एक बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लोग अवैध हथियार के साथ डांस कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन सितंबर की रात एक बर्थडे पार्टी में अवैध हथियार के साथ डांस करते एक वीडियो वायरल हुआ. मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 206/ 26 दर्ज किया गया. जिसमें तीन लोगों को नामजद किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त राहटपुर गांव के रहने वाले बबन पासवान के पुत्र आशीष कुमार एवं शंकर साह के पुत्र साहिल कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राहटपुर गांव के रहने वाला है आरोपित

राहटपुर गांव के रहने वाले राजाराम पासवान का पुत्र सचिन कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. शनिवार को मामले के तीसरा अभियुक्त सचिन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में सभी तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में भी पेश किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन