मननपुर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास हेतु केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
मननपुर लोक जन कल्याण समिति ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पुल, सड़क और दुग्ध प्लांट निर्माण जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की है।
चानन (लखीसराय). प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत स्थित भंडार गांव में केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर मननपुर लोक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष यमुना प्रसाद एवं सचिव सत्य प्रकाश कुमार उर्फ संजय महाराज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की.
आपके शहर में
बासकुंड जलाशय डैम के जीर्णोद्धार की पुरजोर मांग की
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने मननपुर बाजार के भलुई घाट से जमुई जिले के मंझवे किऊल नदी पर प्रस्तावित आरसीसी सड़क सह पुल निर्माण की स्वीकृति, एलकेवी नहर संग्रामपुर से तेतरहाट तक एसएच सड़क निर्माण तथा 70 प्रतिशत मिट्टी की गाद से भरे बासकुंड जलाशय डैम के जीर्णोद्धार की पुरजोर मांग की. इसके अलावा संग्रामपुर पंचायत के गंगासागर आहर में पक्की नाला निर्माण, रामस्वरूप यादव के बथान के पास छठ घाट निर्माण तथा चानन प्रखंड में स्थानीय लोगों को स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादक प्लांट के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए