मंत्री ललन सिंह ने प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमन स्टेशन का किया निरीक्षण, जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

सीमेन प्लांट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चानन में 110 करोड़ की लागत से बनने वाले सेक्स सॉर्टेड सीमन स्टेशन का निरीक्षण किया और जनसंवाद में लोगों की समस्याएं सुनीं।

विज्ञापन

चानन/सूर्यगढ़ा (लखीसराय) . केंद्रीय पंचायती राज तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को चानन प्रखंड का दौरा कर प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमन स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कुंदर, गोपालपुर, भंडार सहित विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया. अपराह्न करीब एक बजे मंत्री गोपालपुर पंचायत के परसबनिया टाड़ स्थित प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमन स्टेशन के स्थल पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर परियोजना की जानकारी ली. मंत्री ने कहा कि चानन क्षेत्र में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेक्स सॉर्टेड सीमन स्टेशन स्थापित किया जाएगा. यहां वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए उच्च गुणवत्ता वाले डोज तैयार किए जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि होगी : मंत्री

उन्होंने बताया कि सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान के बाद लगभग 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है. इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आमदनी में वृद्धि होगी. केंद्र में प्रतिवर्ष करीब 50 लाख कृत्रिम गर्भाधान डोज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. जिसका लाभ लखीसराय सहित आसपास के जिलों के पशुपालकों को मिलेगा. परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्र में पशुपालन को नई गति मिलेगी.

विधायक भी मौके पर रहे मौजूद

क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार, एसडीओ शिवम कुमार, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद वर्मा मुखिया दीपक सिंह, नवल किशोर महतो, रामदेव मंडल, मुखिया प्रभादेवी, शशि भूषण राय, किशोर कुमार, पिंटू कुमार, गणेश रजक, नीरज कुमार सिंह, धनंजय पटेल, अशोक महतो, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो, रघुवीर मंडल, राज्य महिला आयोग के सदस्य पिंकी कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

मंत्री को किया सम्मिनत

कुंदर पंचायत के मुखिया प्रभादेवी के द्वारा सांसद एवं विधायक सहित सभी पदाधिकारी को चादर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.वहीं धनंजय पटेल के द्वारा सांसद विधायक सहित उन लोगों को चादर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.

फोटो कैप्शन 1- चानन प्रखंड के गोपालपुर पंचायत परसबनिया टाड़ में प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह   फोटो कैप्शन 2- जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह  | Prabhat Khabar Network
चानन प्रखंड के गोपालपुर पंचायत परसबनिया टाड़ में प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 1- चानन प्रखंड के गोपालपुर पंचायत परसबनिया टाड़ में प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह   फोटो कैप्शन 2- जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह  | Prabhat Khabar Network
जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 1- चानन प्रखंड के गोपालपुर पंचायत परसबनिया टाड़ में प्रस्तावित सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह   फोटो कैप्शन 2- जन संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह  | Prabhat Khabar Network
अधिकारियों से जानकारी लेते केंद्रीय मंत्री ललन सिंह | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन